बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने भारत रत्न डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। शिक्षक राष्ट्र निर्माता में जो बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देकर समाज को सही दिशा दिखाते हैं। सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त मोहम्मद असरार, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रादेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार, अनुज सक्सेना, सुधा मिश्रा, चंद्रमुखी, महालक्ष्मी, सुनीता यादव के अलावा राजकीय महाविद्यालय के डा.नीरज कुमार, डा. हुकुम सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नंदराम शाक्य, पूर्वी सक्सेना, आदि मौजूद रहे। संचालक संजीव कुमार शर्मा ने किया।