बदायूँ। अटल विचार मंच के पदाधिकारी ने शिक्षक दिवस पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की वरिष्ठ प्रवक्ता मंच के संरक्षक लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व विधायक गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम स्वरूप पाठक का शिक्षक दिवस पर अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति महान दार्शनिक भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट मंच के सचिव अजय शर्मा अमन कुमार शर्मा एडवोकेट अरविंद वाल्मीकि एडवोकेट पूर्व सभासद राजपाल फौजी डॉ पंकज सिंह सुरेंद्र पाल शर्मा संजीव पाराशरी मदन लाल गुप्ता चौधरी विजय पाल सिंह विकास शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।