भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है : बीएल वर्मा

WhatsApp-Image-2024-09-05-at-18.09.23
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ शहर के डाइट ऑडिटोरियम बदायूं में केंद्रीय मंत्री, जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सदस्यता अभियान शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन गणों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। इसके साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के दूर-दराज से आए सैकड़ो शिक्षकों और रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सदस्यता अभियान को लॉन्च करते हुए कहा कि हमारा संगठन केवल एक चुनावी मशीन नहीं है कि हम सत्ता के सुख के लिए केवल चुनाव लड़ते हैं। हम वो खाद-पानी है जो अपने को खपा कर देश के सपनों को संकल्प और संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने की यात्रा में अपने आप को डुबा देते हैं। उन्होंने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान फिर से ‘भारत विजय’ और ‘भाजपा विजय’ अभियान की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी, हर 6 साल में चलाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे लोकतांत्रिक पार्टी भी है। कोई भी अन्य पार्टी अपने सदस्यता अभियान को भाजपा की तरह पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं चलाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक नंबर नहीं, बल्कि यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और सरकार तथा संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है। ‘हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो लोकतांत्रिक तरीके से चलती है और अपने संविधान का पालन करती है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा घर से गुप-चुप तरीके से काम नहीं करती है बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करती है। शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सदस्यता अभियान की शुरूआत ‘संगठन पर्व’ के रूप में की गई है। यह अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 02 से 25 सितंबर तक दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। तीसरा चरण सक्रिय सदस्य बनने के लिए होगा और पार्टी संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य ही संगठन का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुराने सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंच रहे हैं। नए सदस्यों से निरंतर संपर्क बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पूर्व सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा भाजपा सरकार में महिलाएं, गरीब, किसान और नौजवान सभी सुरक्षित हैं। लेकिन सपा सरकार में गुंडाराज और अराजकता का माहौल पूरे प्रदेश में था। आज देश व प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृव में सुशासन की सरकार चल रही है। इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत रघुवंशी, पूर्व प्राचार्य वेदप्रकाश राठौर, नरेशपाल गुप्ता, जयपाल राठौर, चेयरमैन जगदीश लौंनिया, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ओमकृष्ण सागर, गजेंद्र यादव, विक्रांत यादव, अमित पाठक, ओमप्रकाश सागर, मुरली मनोहर गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, परमेंद्र वर्मा, आशीष शाक्य, संदीप चौहान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights