नालों की सफाई में लापरवाही बरतने पर तीन सफाई एव खाद्य निरीक्षक का वेतन रोका

Screenshot-2024-09-02-193324
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने शहर में जलभराव रहने और नालों की सफाई में लापरवाही बरतने पर मुख्य स्वच्छ खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तैयव, सफाई एव खाद्य निरीक्षक राजीव मलिक,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार का चालू माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा है कि सफाई निरीक्षक से कशमीरी चौक से छः सडका मार्ग आदि पर जल-भराव की स्थिति को देखते हुए नालों की सफाई को प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में सफाई कर्मियों ने पनवाडी मोहल्ला में स्थित नाले पर बने स्लैब को तोडा गया, परन्तु वहां केवल एक बार कूडा/शिल्ट निकाली गयी, निकाली गयी शिल्ट व कूडा अभी तक मौके पर पडा है। बारिश के दौरान निकाली गयी शिल्ट व कूडा पुनः बहकर नाले में जा रहा है। 08 अगस्त को स्पष्टीकरण मांगा गया था।। प्रस्तुत स्पष्टीकरण किसी भी स्थिति में सन्तोषजनक नहीं है। कार्य के प्रति लापरवाही एवं आदेशों के अवहेलना की वजह से तीनों का वेतन अग्रिम आदेशो तक रोका गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights