उझानी। कावड़ यात्रा प्रारम्भ हो जाएगी शासन के आदेश अनुसार कावड़िया की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कावड़ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करना था परंतु इसके विपरीत नगर पालिका परिषद उझानी द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की बजाय अतिक्रमण कारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेट देकर इतिश्री कर बैठ गई जिसके फलस्वरूप कांवड़ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण कारियों ने पुनः अतिक्रमण कर लिया है ।नागरिकों का कहना है कि अगर पालिका को कांवड़ यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने है तो उन्हें एक दिन सख्ती बरतते हुए बिना किसी पक्षपात के अतिक्रमण हटवाने होंगे तथा अतिक्रमण हटाने के बाद अगर किसी व्यक्ति ने पुनःअतिक्रमण किया तो उस पर जुर्माने की राशि डाली जाए इसके लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को प्रतिदिन 10 बजे के बाद नगर में राउण्ड लगाकर पुनः अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर नजर रखनी होगी ।इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी मणी जी सैनी से फोन द्वारा सम्पर्क करना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ ।प्रभारी सफाई निरीक्षक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व में अतिक्रमण कारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेट दिया था अगर कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी व्यक्ति द्वारा पुनः अतिक्रमण करा होगा तो अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में अभियान चलवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा !