उझानी। नगर पालिका परिषद उझानी की सीमा में आने वाले लाला कृष्ण औतार मित्तल नगर, नई गल्ला मंडी के सामने के निवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। 2014 में RTI में पालिका ने कहा था यहां सफाई, सड़क, लाइट सब है, लेकिन 2026 में हालात जस के तस हैं।RTI के जवाब दिनांक 13.06.2014 में EO ने माना था कि लाला कृष्ण औतार मित्तल नगर पालिका सीमा में है और यहां हाउस टैक्स, वाटर टैक्स लिया जा रहा है साथ ही सफाई व सड़क की सुविधा दी जा रही है।लेकिन 30 जुलाई को चेयरमैन को दिए ज्ञापन में निवासियों ने कहा कि न सड़क है, न लाइट, न सफाई। बरसात में कीचड़, बीमारी और रात में चोरी का डर। 2018 में मिले लिखित आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हुआ। कॉलोनी में स्थित मां संतोषी कृपा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती है।ज्ञापन देने वालों में सुबोध शर्मा, विजय मोहन, मनोज, उदय प्रताप, अनिल कुमार , अरविंद कुमार, उमेश गुप्ता, रामप्रकाश, पिंकुल जैन, राजवीर वर्मा, रिंकू साहू, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे। प्रतिलिपि CM और EO को भेजी गई।कालौनी निवासियों ने चेतावनी दी कि मांग न मानने पर आंदोलन करेंगे।उनका कहना है जब 11 साल से टैक्स लिया जा रहा है तो सुविधा कहां है?।