बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘नर्चरिंग नेचर’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश

WhatsApp Image 2026-07-30 at 4.53.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पी.जी. से के.जी. कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ‘नर्चरिंग नेचर (Nurturing Nature)’ गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़-पौधों, स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों ने पौधों को पानी देकर, उनकी देखभाल करके तथा प्रकृति संरक्षण से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ गतिविधि में सहभागिता करते हुए यह संकल्प लिया कि वे प्रकृति की रक्षा करेंगे, पौधों की देखभाल करेंगे तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को प्रकृति, समाज और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाना भी है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की रचनात्मक एवं मूल्यपरक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights