संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से पावन माटी के कलश लेकर आज बदायूँ पहुंचेंगे अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल

WhatsApp Image 2026-07-30 at 5.50.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में बदायूँ जनपद से जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक जोगेंद्र सिंह पटेल ने सहभागिता की।जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय ने बताया जोगेंद्र सिंह पटेल ने वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली से पवित्र माटी को विधिवत कलश में संग्रहित कर प्राप्त किया। वह इन पावन कलश को लेकर 31 जुलाई को बदायूँ पहुंचेंगे। उन्होंने आगे कहा जनपद में इस पावन माटी के कलशों के आगमन के उपरांत विभिन्न मंडलों ‘पावन माटी कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आगे कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के संदेश ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं, जहां सभी के लिए समान अवसर, सम्मान और समृद्धि सुनिश्चित हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ इसी लोककल्याणकारी संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights