बदायूं: कछला घाट पर बरेली से लाइव नजर, कांवड़ रूट पर 11,700 कैमरों का जाल।

WhatsApp Image 2026-07-30 at 5.48.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी-बदांयू 30 जुलाई ।इस बार कांवड़ यात्रा पर सिर्फ खाकी नहीं, कैमरे भी पहरा देंगे। बदायूं पुलिस ने कछला गंगाघाट से लेकर पूरे कांवड़ रूट तक 11,700 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया है। खास बात यह है कि कछला की लाइव तस्वीरें अब बरेली में बैठे आला अफसर भी देख सकेंगे।पहली बार जिले के सरकारी कैमरों के साथ निजी दुकानों, मकानों और संस्थानों में लगे सीसीटीवी को भी पुलिस सिस्टम से जोड़ा गया है।बरेली कंट्रोल रूम से होगी सीधी मॉनिटरिंग
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए बदायूं और कछला में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके साथ बरेली में भी विशेष मॉनिटरिंग सेल सक्रिय किया गया है। पुलिस ने सभी 11,700 कैमरों का एक्सेस अपने कंट्रोल सिस्टम से जोड़ लिया है। निजी कैमरों के आईपी एड्रेस ट्रैक कर उनका फीड भी पुलिस और बरेली कंट्रोल रूम को दे दिया गया है।इससे रूट पर हर हलचल पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी बरेली रेंज ए.के. साहनी को समय-समय पर लाइव फीड की जानकारी दी जाएगी।सबसे पुख्ता इंतजाम कछला गंगाघाट पर किए गए हैं। यहां पांच सोलर सीसीटीवी कैमरे उन जगहों पर लगाए गए हैं जहां बिजली नहीं है और श्रद्धालु अक्सर मुख्य घाट छोड़कर स्नान करने चले जाते हैं।ये कैमरे 24 घंटे बिना बिजली काम करेंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति प्रतिबंधित या सुनसान हिस्से की ओर जाएगा, कंट्रोल रूम से तुरंत सूचना पुलिस टीम तक पहुंचेगी और उसे सुरक्षित घाट तक लाया जाएगा।रात में निगरानी में दिक्कत न हो, इसके लिए कछला घाट से जाम वाले पॉइंट्स तक हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं।एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 11,700 कैमरों का पूरा नेटवर्क तैयार है। बदायूं और बरेली दोनों कंट्रोल रूम से लगातार लाइव मॉनिटरिंग होगी। किसी भी आपात स्थिति में मौके पर तुरंत पुलिस भेजी जा सकेगी।पुलिस का दावा है कि डिजिटल निगरानी से हादसों को रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights