डीएम ने गावों में पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण

DSCN9110
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। कोरोना वायरस के नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में कितनी सक्रियता है, इसी की ज़मीनी हकीकत परखने के लिए डीएम ने सीएमओ के साथ कई गांवों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने, दवाओं व किट के सम्बंध में जानकारी ली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सोमवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 यशपाल सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय बरीपुरा विकास क्षेत्र वज़ीरगंज पहुंचकर आशा एवं आंगनबाड़ी से कोरोना वायरस के अन्तर्गत घर-घर जाकर सर्वे करने व किट के वितरण के सम्बंध में पूछा तो आशा व आंगनबाड़ी ने डीएम को अवगत कराया कि 21 किट प्राप्त हुई थीं, जिन्हें बंटवा दिया गया है, गांव में 15 एक्टिव केस हैं।

गांव में घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है, उनसे पूछा जा रहा है कि परिवार में किसी सदस्य खांसी, नज़ला, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, स्वाद में कमी सीने में दर्द जैसी समस्याएं तो नहीं है। पल्स आॅक्सीमीटर से उनकी जांच भी की जा रही है। डीएम ने लक्षणविहीन लोगों के बारे में पूछा तो एक भी व्यक्ति नहीं है। डीएम ने दोबारा सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पूछा कि गांव में निगरानी टीम की सक्रियता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य की टीम के आने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग, जिन्होंने कोरोना वायरस से बचाव का एक भी टीका नहीं लगवाया है, वह कोविड-19 का टीका अवश्य लगवा लें, इससे वह स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकेंगे।


तत्पश्चात डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पंेपल, वजीरगंज में पहुंचकर भी आशा, आंगनबाड़ी व ग्रामीणों से यही जानकारी ली। यहां भी उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि टीकाकरण अवश्य करवाएं जिससे बीमारी न बढ़े। डीएम ने कहा कि टीकाकरण को लेकर किसी तरह के भ्रम में न आएं, टीकाकरण से आप और आपके परिवार दोनों का लाभ है, मैंने भी टीका लगवाया है और मैं बिलकुल स्वस्थ्य हूँ। किसी भी प्रकार की अफवाह को न फैलाए और न ही फैलने दें। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव में नियमित साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन नियमित रूप से होता रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights