केसरिया रंग में हुआ वंदे भारत का आगाज, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा स्टेशन, तस्वीरें

Screenshot-2024-09-01-190721
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई। शनिवार को मेरठ सिटी पर हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12:57 बजे वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर वंदेभारत को लखनऊ के लिए रवाना किया।पहले दिन ट्रेन में 200 स्कूली बच्चों समेत 500 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। रविवार से वंदेभारत नियमित चलेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसमें आठ चेयरकार कोच हैं। अब यह ट्रेन सुबह 6.35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी।भगवा रंग की वंदेभारत को फूलों और स्टेशन को गुब्बारों से सजाया गया। पीएम मोदी के लाइव संबोधन के लिए एलईडी लगाई गईं। वर्चुअल उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।पहले रेल मंत्री का संबोधन हुआ। इसमें उन्होंने भारतीय रेल की उपलिब्धयों के बारे में बताया। इसके बाद पीएम का 17 मिनट का संबोधन हुआ। दोपहर 12.30 बजे रेल का उद्घाटन होना था। इसमें 27 मिनट का विलंब हुआ। पीएम ने मेरठ-लखनऊ के अलावा मदुरई-बंगलूरु और चेन्नई-नागरकाेइल वंदेभारत को रवाना किया।यहां समारोह के दाैरान सिटी स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया। हर तरफ सफेद और केसरिया रंग के गुबारों से स्टेशन को डेकोरेट किया गया। स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ट्रेन के रवाना होने पर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।मेरठ से मुरादाबाद तक ट्रेन में मुफ्त सफर करने वाले स्कूलों छात्राें में यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस दाैरान छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। बच्चों ने बताया कि उन्हें ट्रेन का सफर काफी सुविधाजनक लगा।वंदे भारत को मेरठ स्टेशन पर देखकर वहां माैजूद लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली। मेरठवासियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन का मेरठ से संचालन होने से मुरादाबाद बरेली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights