शहीद मोहित राठोड़ को समर्पित रहेगा शस्त्र पूजन समारोह

WhatsApp-Image-2024-09-01-at-15.45.14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक संयुक्त बैठक प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश कुमार सिंह के प्रतिष्ठान सिंह कोल्ड स्टोरेज बदायूं में महासभा के मार्गदर्शक धनपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह व मंडल संगठन मंत्री विजयपाल सिंह भदौरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का विस्तार करते हुए प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश कुमार सिंह को महासभा का संरक्षक तथा रूप किशोर सिंह को क्षत्रिय शिक्षक सभा का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे क्रियाशील सामाजिक संगठन है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस संगठन का अंग है। जनहित के कार्यों की निरंतरता से ही कोई भी संगठन समाज में स्थान बना पाता है। क्षत्रिय महासभा की बदायूं इकाई जनहित के विषयों को लेकर मुखर रहती है। अन्य इकाइयों को भी बदायूं की महासभा का अनुसरण करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष में १२ अक्टूबर २०२४ को शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन जिला मुख्यालय पर भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस बर्ष का आयोजन शहीद मोहित सिंह राठौड़ को समर्पित रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समारोह में समाज के विशिष्ट महानुभावों एवम उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग में उप वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के संबंध में दिए गए निर्णय पर संसद कानून बनाए, इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के समर्थन में समाज को खड़ा होना चाहिए। विरोध करने वालों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पढा और समझा ही नहीं है। बैठक में मार्गदर्शक धनपाल सिंह, प्रताप सिंह आचार्य, संरक्षक राजीव कुमार सिंह “राजू भईया”, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, संरक्षक सैनिक सभा विजय रतन सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, अखिलेश चौहान, जगमोहन सिंह राघव, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर , जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री अवनीश सोलंकी, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष महिला सभा करुणा सोलंकी, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा सतेंद्र पाल सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष बदायूं महीपाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह, जिला संयोजक व्यापार सभा राकेश सिंह, दीपक चौहान , तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष बिसौली विपिन कुमार सिंह, तहसील उपाध्यक्ष कैलाश सिंह गौर, गौरव तोमर , प्रतिभा चंदेल, जितेंद्र सिंह चौहान , टीकम सिंह, आचार्य प्रताप सिंह , डॉ प्रदीप कुमार सिंह चंदेल, शिव प्रताप सिंह राठौड़, शोवित तोमर, रूप किशोर सिंह, धीरज पाल सिंह राणा, कौशल प्रधान, भानु सिंह, सनद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह सोलंकी, आदि की सहभागिता रही।बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री भू राज सिंह ने किया तथा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights