बाबा इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस पर कबड्डी औऱ रस्सा कसी प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2024-08-29-at-15.41.51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया । जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल हुए । दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, व राज कुमार गुप्ता व विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडि़यों से हाथ मिलाया उनका परिचय लिया तथा खेल भावना को महत्व देते हुए प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की सलाह दी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन का परिणाम में पहला मैच सीनियर वर्ग से तिलक सदन बनाम आजाद सदन के बीच खेला गया इसमें तिलक सदन विजयी रहा। द्वितीय मैच भगत सदन बनाम विवेकानन्द सदन के बीच खेला गया जिसमे भगत सदन ने विजय प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जूनियर वर्ग में पहला मैच आजाद सदन बनाम भगत सदन के बीच खेला गया जिसमे भगत सदन विजयी रहा ।दूसरा मैच विवेकानन्द सदन बनाम तिलक सदन खेला गया जिसमे विवेकानन्द सदन विजयी रहा। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों व विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच रस्सा-कसी प्रतियोगिता हुई तीन चक्र की प्रतियोगिता में बालक वर्ग बनाम शिक्षक में (2-1) से बालक वर्ग विजय हुए तथा बालिका वर्ग बनाम शिक्षिकाओं में बालिका वर्ग(2-0) से विजयी हुईं | विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि खेलकूद से हमें स्वस्थ शरीर मिलता है और साथ ही खेल व्यक्ति में अनुशासन का संचार करता है। जो कि सफलता का मूल मंत्र है। खेल कैरियर का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। उनकी मेहनत, लगन ही उन्हें चरमोत्कर्ष पर पहुँचाती है और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाती है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है। और इन्हें निखारकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में विकास कुमार, टी.सी.भट्ट, ललित कुमार तथा स्वाती साहू रहे एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त हॉउस इंचारजेस एवं हॉउस मेंबर का योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights