28 सितम्बर तक युवा रचनाकार भेजें कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ

Screenshot-2024-08-28-200803
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक आर.पी. सिंह ने बताया कि युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टियाँ निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम तीन को पुरस्कृत किया जाएगा व दो को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर 2024 है। उन्होंने बताया कि कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध पर्यावरण और हमारा दायित्व विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक और टंकित) होगा। कहानी /कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/ निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर, 2024 है। प्रविष्टियाँ निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम पुरस्कार रु. 7,000-00, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000=00, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000-00, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000=00 होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights