बूथ जीता चुनाव जीता ही जीत का मूलमंत्र : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp-Image-2024-08-23-at-20.57.41
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी में सरकार और संगठन के बीच समन्वय की जड़ मजबूत करने का स्पष्ट नजारा गाजियाबाद भाजपा महानगर द्वारा आयोजित शहर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी बैठक मे देखने को मिला। गाजियाबाद के लोहिया नगर के हिंदी भवन में आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की संगठनात्मक व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। यूपी बीजेपी में संगठन और यूपी के मुखिया के बीच चली बैठक के बड़े दूरगामी परिणाम निकलने की संभावना है। बैठक में पूर्व वर्तमान जन प्रतिनिधियों के साथ साथ, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, मोर्चे प्रकोष्ठ अध्यक्ष संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, प्रवासी कार्यकर्ता, हारे जीते पार्षद, वरिष्ट कार्यकर्ता नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय का शानदार नजारा नजर आ रहा था। उपचुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित सभी प्रमुख व्यक्तियों से गहन चर्चा वार्ता की। गाजियाबाद शहर विधानसभा उप चुनाव की तैयारी हेतु बैठक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजेश सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, धर्मेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान , महामंत्री गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे। मंच संचालन संजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सतेन्द्र शिशौदिया ने अपने संबोधन में कहा सभी कार्यकर्त्ता अपने लिए आवंटित कार्य का पूरा होमवर्क बूथ लेवल पर अवश्य करें। आपको अपने 60 प्रतिशत मतदान को 80 प्रतिशत में बदलना है। क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा ने शहर विधानसभा का संगठन वृत का विवरण देते हुए कहा विधानसभा में 506 बूथ 32 वार्ड और 5 मंडल आते हैं। जिनमें संगठन ने अपना धरातलीय कार्य तैयार कर लिया है। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने खुद आगे बढ़कर मोदी योगी के नाम पर वोट मांगे और जीत हासिल की। उपचुनाव में भी कार्यकर्त्ता वही दोहराने वाला है। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कार्यकर्ता संवाद और समन्वय अवश्य स्थापित करे। उन्होंने सभी मोर्चे और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों के साथ उनके द्वारा उपचुनाव के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया और कहां कि अपने मोर्चे प्रकोष्ठ और वर्ग के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य की जानकारी देकर भाजपा के लिए वोट की अपील करें सभी को अपने-अपने टीम में 10-10 व्यक्तियों को जोड़कर बूथ पर डेरा डाल देना है । बूथ जीता चुनाव जीता ही जीत का मूल मंत्र है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, मोर्चे प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महानगर प्राधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights