बदायूँ में पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, पहले दिन 16 केंद्रों पर परीक्षा हुई,कड़ी सुरक्षा रही

WhatsApp-Image-2024-08-23-at-20.35.51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा-2023 अभ्यर्थियों ने कहा पेपर पिछली बार से आसान और सरल आया अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी 05 दिन तक दो पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा बदायूं के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा प्रत्येक दिन परीक्षा देंगे 11472 परीक्षार्थी बदायूँ में 23,24,25,30,31 अगस्त को परीक्षा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया सचल दल ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की बायोमेट्रिक उपस्थित से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला सुबह 10 से 12 बजे तक हुई लिखित परीक्षा दूसरी पाली 3:00 बजे से 5:00 बजे परीक्षा अभ्यर्थियों को ठहराने की व्यवस्था हुई फ्लॉप शेल्टर होम पड़ गया छोटा,अभ्यर्थी कई गुना अधिक रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,फुटपाथों पर रात गुजारी अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थियों से पांच सौ रुपये वाले कमरे के ढाई हजार वसूले होटल वालों ने मनमाने रेट वसूले एक रात के अभ्यर्थी भोजन और ठहरने को रहे परेशान बदायूँ। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल/शान्तिपूर्ण/नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु आज शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा के लिए जिले में 16 सेंटर बनाए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डीएम निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा अपनी उपस्थिती में कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी हाउस पर बने डबल लॉक स्ट्रांग रुम से पुलिस परीक्षा प्रश्न पत्रों को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सकुशल परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाया गया। पुलिस लाइन में स्थित पुलिस परीक्षा कन्ट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया गया। निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डीएम ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त तथा 31 अगस्त को 16 परीक्षा केदो पर होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 से मध्याहन 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 से 05ः00 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए डबल लॉक स्ट्रांग रूम मे सभी व्यवस्थाएं मानक अनुरूप है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थित ली गई। 16 परीक्षा केंद्र व अभ्यर्थियों की संख्या 5736 है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो किया गया तथा उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया है जिसमें पुलिस अधिकारियों की तैनाती रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्टफोन, कैलकुलेटर आदि नही ले जाने दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र केवल व्यवस्थापक के पास ही मोबाइल रहा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। प्रत्येक परीक्षार्थी का दो ऑथराइजेशन के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में 16 परीक्षा केंद्रो पर हों रही है। गिदो देवी महाविद्यालय, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, लाल छोटेलाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, एमएस दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज व महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी में हो रही है। बाहर से आए पर्क्षार्थियों ने बताया कि इस बार पेपर पिछली बार से आसान और सरल था मगर नेगेटिव मार्किंग होने के चलते केवल वही सवाल किये जो सही थे । वही च्वाइस किया ताकि नेगेटिव मार्किंग न हो। इस बार परीक्षा केदो में काफी शक्ति थी । कोई भी परीक्षा केंद्र में अंदर से बाहर नहीं आ सकता था । लगातार परीक्षा कैंसिल होने पर परीक्षार्थी परेशान रहते थे मगर उनका कहना है कि इस बार परीक्षा साफ सुथरी होगी और कहीं भी पेपर लीक नहीं होगा। परीक्षा देने आए प्राचार्थियों को इस बार उम्मीद है कि उनका चयन पुलिस कांस्टेबल के रूप में अवश्य होगा। परीक्षा देने आए लोगों का अपना अपना अलग अलग मत था । आसपास परीक्षा केदो के करीब 500 मीटर दायरे में फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकान प्रशासन ने बंद कर दी थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights