मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया,विशेष कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2024-08-23-at-16.43.11
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में को-ऑर्डिनेटर श्रीमती कविता रस्तोगी द्वारा भारत की अभूतपूर्व ऐतिहासिक उपलब्धि चंद्रयान-3 के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रार्थना-सभा के दौरान ही विद्यार्थियों से चंद्रयान-3 के संबंध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों हेतु इसी संदर्भ में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमें प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं अंतरिक्ष संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए चंद्रयान-3 एवं अंतरिक्ष में अवस्थित ग्रहों-उपग्रहों के चित्र बनाये। तत्पश्चात्सी 0बी0एस0ई0 द्वारा निर्देशित भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में अद्वितीय सफलता के क्रम में चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 के सफर के बारे में दस मॉड्यूल्स बच्चों को चलचित्र के माध्यम से दिखाए गए। विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में चंद्रयान-3 का सफल परीक्षण विज्ञान-जगत में भारत की स्वर्णिम उपलब्धि है। इस विषय में बच्चों को जानकारी प्रदान करते हुए भारत के गरिमामयी इतिहास के साथ-साथ बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अभिप्रेरित करना और उनको जिज्ञासु बनाते हुए अपने जीवन में अंतरिक्ष संबंधी अनुसंधान करने हेतु प्रेरणा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights