मेरठ में डेढ़ हजार प्लॉट देगा मेडा, छह हजार लोगों की आवास की जरूरत होगी पूरी

Screenshot-2024-08-20-200559
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी नौ विकास योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन कर 1455 प्लॉट निकाले हैं। इनका नोटिफिकेशन जारी कर आपत्तियां ली जा रही है। इनमें दुर्बल आय वर्ग के साथ ही उच्च आय वर्ग के लिए भी प्लॉट हैं। ऐसे में 6000 लोगों को घरौंदा मिलेगा। 575 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले इन फ्लैट को ई-नीलामी तथा लॉटरी के जरिए अगले महीने बेचा जाएगा। मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1455 प्लॉट निकाले हैं। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए हैं। इनमें वेदव्यास पुरी में 17 एचआईजी और 12 व्यावसायिक प्लाट हैं। वहीं मेजर ध्यानचंद नगर विकास योजना में सात व्यावसायिक प्लॉट 23 एमआईजी प्लॉट ही हैं। गंगानगर योजना में जहां 300 के करीब प्लॉट है तो वहीं शताब्दी नगर में करीब 400 प्लॉट एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी श्रेणी में है। एक परिवार में औसत चार लोगों के मानक के अनुरूप करीब 6000 लोगों की घर की जरूरत पूरी होगी। इनमें ईडब्ल्यूएस प्लॉट के लिए जहां लॉटरी की जाएगी तो वही अन्य श्रेणियां के प्लॉट के लिए ई-नीलामी होगी। विकास योजना एचआईजी एमआईजी एलआईजी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विकास योजना
एचआईजीएमआईजीएलआईजी
गंगानगर            1148591
लोहियानगर03  1064
वेदव्यासपुरी      17  
सैनिक विहार  21 89 
श्रद्धापुरी   06          0417
पल्लवपुरम 1428 
 पांडवनगर 0511 
मेजर ध्यानचंदनगर नगर 23  
शताब्दी नगर131 254123
कुल          271410510

तीन योजनाओं में ईडब्ल्यूएस के लिए भी होंगे 48 प्लॉट मेडा ने आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस (इकोनामिक् वीकर सेक्शन) के लिए भी तीन योजनाओं में 48 प्लॉट निकाले हैं। इसके तहत सैनिक विहार में 17 पांडव नगर में 21 और पल्लवपुरम में 10 प्लॉट होंगे।सात योजनाओं में 113 व्यावसायिक प्लॉट व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी मेडा ने सात योजनाओं में 113 प्लॉट निकाले हैं। इसके तहत गंगानगर में 30, लोहिया नगर में पांच, वेद व्यसपुरी में 12, सैनिक विहार में 43, श्रद्धापुरी में 10, मेजर ध्यानचंद नगर में सात और शताब्दी नगर में छह प्लॉट शामिल हैं।अगले महीने होगी ई नीलामी- लॉटरी लैंड मोनेटाइजेशन के बाद नो विकास योजनाओं में विभिन्न श्रेणियों में 1455 प्लॉट निकाले गए हैं। इनके लिए आपत्ति मांगी गई है। प्राधिकरण की वेबसाइट https://upavp.in/en पर भी इसका ब्यौरा नक्शे के साथ अपलोड कर दिया गया है। इनका बेस प्राइस 575 करोड रुपए है, जिसे ई नीलामी व लॉटरी के जरिए बेचा जाएगा।  अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights