मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

“तमंचे की नोक पर कराया गया निकाह, खतना की धमकी से घबराकर भागा युवक”

August 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कई दिनों से धर्मांतरण को लेकर मामला चल रहा है पूरनपुर की रहने वाली हिना की और बरेली का रहने बाला प्रेमशंकर गुप्ता एक दूसरे पर लगातार बंधक बनाकर धर्मांतरण के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले हिना बी ने प्रेमी प्रेमशंकर गुप्ता और पंडित के के शंखधार पर बंधक बनाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला जगत पुर पुराना शहर निवासी प्रेमशंकर गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने एसएसपी ऑफिस में एक प्रार्थना पत्र दिया है उसने बताया कि पूरनपुर की रहने बाली हिना बी नाम की मुस्लिम लड़की से बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में दिनांक 11 जुलाई 2024 को प्रेम विवाह किया था, विवाह के 6-7 दिनों बाद ही हिना बी ने प्रेमशंकर गुप्ता से कहा कि उसके पिता ने जहर खा लिया है. इसीलिए मुझे पूरनपुर मेरे घर ले चलो, तुमसे वहां कोई कुछ नहीं कहेगा, भरोसा करके प्रेमशंकर पूरनपुर चला गया, वहां हिना बी के घरबालों ने मुझसे कहा कि हमारी बहुत बदनामी हो चुकी है, तुम्हें यहां कोई जानता भी नही, इसीलिए दुबारा मेरी बेटी से इस्लामिक रीति रिवाज से निकाह करो, जिससे हम सबको बता सके कि तुम भी मुस्लिम हो। हिना बी के घरबालों ने जबरदस्ती प्रेमशंकर को बंधक बनाकर तमंचे की नोक पर शाहजी की मजार पीलीभीत में बंधक बनाकर 18 जुलाई को निकाह करा दिया, और प्रेमशंकर को मारने की धमकी देकर पहले से ही तैयार किये हुए पेपर पर प्रेमशंकर के साईन करा लिए, जिसमें प्रेमशंकर का धर्मान्तरित होना दिखाया गया, उसके बाद हिना बी के घर बालों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमशंकर को दिल्ली काम करने के लिए भेज दिया, आपसी क्लेश के कारण सिर्फ एक दिन रुककर ही अपनी पत्नी हिना बी के साथ वापस पूरनपुर आ गया, इस बीच प्रेमशंकर एक बार सितारगंज में अपने माता पिता के पास भी गया था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लेकिन हिना बी के क्लेश करने के कारण अगले दिन ही वापस पूरनपुर आ गया । उसके बाद हिना बी के घरबालों ने किसी मौलवी को बुलाया, मौलवी ने कहा कि इसका खतना करबाओं और इसके आधार कार्ड पर इसका नाम बदलबाओं तभी इसे असली मुसलमान माना जायेगा, ये सब बातें सुनकर में भयभीत हो गया और 12 अगस्त 2024 को घर से भाग निकला। हिना बी के घरबालों की प्रताड़ना से परेशान होकर में ने अपने घरबालों और हिना बी के घरबालों को ऑडियों संदेश भेजकर इस दुनियां से दूर जाने की बात कही, जिस पर मेरे घरबालों ने किसी अनहोनी की आशंका से थाना सितारगंज में ऑडियों संदेश सुनाकर सहयोग की बात कही, जिस पर पूरनपुर की पुलिस हिना बी के घर प्रेमशंकर को खोजने पहुंचीं, पहले ही वहां से भाग चुका था इसीलिये वहां नही मिला। किसी तरह भागकर अपने घर बरेली आ गया। तथाकथित मुस्लिम नेता लड़की को बरगलाते हुए जबरदस्ती हिन्दू-मुस्लिम मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं। प्रेमशंकर का कहना है की जबरन धर्मातरण कराने बाले , मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने बालो से जान का खतरा है। हिना बी के घरबालों एवं मौलवियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights