उझानी में भाजपा कार्यकर्ता शंकर गुप्ता निःशुल्क ऑक्सीजन बांटकर बचा रहे लोगों की जान

f38ada6c-49d0-4e85-a3db-b1db6dcc6aa1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन न मिलने के कारण हो रही मौतों को देखते हुए नगर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रतिदिन लोगों को ऑक्सीजन बांट कर उनकी जान बचा रहे हैं।उनके इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार को नगर के भदवारगंज पुरानी अनाज मंडी निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शंकर रुद्र गुप्ता कोरोना वायरस में ऑकसीजन कमी के चलते जिन लोगों को ऑक्सीजन की कमी है उनको निःशुल्क ऑक्सीजन बांट रहे हैं।


शंकर रुद्र गुप्ता ने बताया कि दस बारह दिन पहले रात में ढाई बजे के करीब मेरे पास किसी का फोन आया कि भाई मेरी पत्नी को ऑक्सीजन की जरूरत है कहीं से इंतजाम कर दो।मैंने जब उससे पूछा इस समय कहाँ हो तो उसने बताया कि रूहेलखंड हॉस्पीटल में हूँ पर ऑक्सीजन नहीं मिल रही है फिर वह अपनी पच्चीस वर्षीय पत्नी को लेकर राममूर्ति,गंगाशील गया पर कहीं भी उसको ऑक्सीजन नहीं मिली।तीन घंटे बाद उसका फोन आया कि उसकी पत्नी खत्म हो गई और उसके दो साल का बच्चा है।ऑक्सीजन न मिलने से हुई मौत ने मुझे झकझोर दिया।सुवह होते ही यह बात मैंने अपने बड़े भाई रोहताश गुप्ता को बतायी तो उन्होंने कहा कि किसी भी तरह ऑक्सीजन का इंतजाम कर लोगों को ऑक्सीजन बांटो जिससे लोगों की जिन्दगी बचायी जा सके।शंकर रुद्र गुप्ता ने बताया कि बरेली में उनके परिचित का ऑक्सीजन प्लांट है मैने जब उनसे बात की तो उन्होंने ऑक्सीजन देने को कह दिया।आज करीब आठ से दस दिन हो गये वह निरंतर प्रतिदिन 40 से 50 ऑक्सीजन के छोटे सिलेंडरो में लोगों को निःशुल्क ऑक्सीजन भरकर दे रहे हैं।वह अब तक चार सौ से पाँच सौ लोगों को ऑक्सीजन निःशुल्क बांट रहे हैं।ऑक्सीजन लेने पूरे जिले से लोग उनके पास आ रहे हैं और वह उनकी मदद कर रहे हैं।भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल उनके कांधे से कांधा मिलाकर खड़े हुए हैं।अखिल अग्रवाल ने बताया कोरोना के इस दौर में वह हर संभव लोगों को ऑक्सीजन की व्यवस्था निःशुल्क करायेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights