“बाल साहित्य समागम” उदयपुर में साहित्यकार गुडविन का हुआ सम्मान

WhatsApp-Image-2024-08-19-at-14.12.31-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अंतरराष्ट्रीय संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी एवं राष्ट्रीय बाल मासिक पत्रिका ‘बच्चों का देश’ के द्वारा राजसमंद उदयपुर में हुए पत्रिका के रजत जयंती के अवसर पर देश के 21 राज्यों से आए करीब सौ बाल साहित्यकारों के बीच बरेली के बाल साहित्यकार गुडविन मसीह को भी सम्मानित किया गया। राजसमंद के अणुविभा मुख्यालय चिल्ड्रन’स पीस पैलेस में देश के सबसे बड़े बाल साहित्य समागम में बरेली के बाल साहित्यकार गुडविन मसीह भी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा आगन्तुक साहित्यकारों को अहिंसा दीर्घा का अवलोकन करवाया गया, मानव निर्मित देश की सबसे बड़ी झील, राजसमन्द झील के सुरमय तट पर योग और भ्रमण भी करवाया।
तत्पश्चात सभी बालसाहित्यकारो को नौ चौकी स्थल, बोधि स्थल का भ्रमण करवाने के साथ ही मंच पर सांस्कृतिक आयोजन अयोजित किए । सभी बाल साहित्यकारों ने स्थानीय 31 विद्यालयों में जाकर करीब ग्यारह हजार बच्चों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर बाल साहित्य एवन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि जागृत करने तथा साहित्य सर्जन के लिए अभ्यास करने व अणुव्रत पालन का अनुरोध कर इसके महत्व को समझाया गया। ‘बच्चों का देश’ मासिक पत्रिका व ऐसी ही अन्य बाल पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने के लिए बच्चों को परामर्श दी। संस्था की इस अनूठी पहल को विद्यालय संचालकों ने स्वागत योग्य कदम बताया। इस समागम में पूर्व परिचित साहित्यकारों तथा नए साहित्यकारों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ। संस्था के अध्यक्ष अविनाश नाहर, पत्रिका संपादक संचय जैन, सह संपादक प्रकाश तातेड़ तथा इनकी पूरी टीम पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे।इस अनूठे तीन दिवसीय समागम में देश के 21 राज्यों से आए करीब सौ बाल साहित्यकारों ने, बच्चों के लिए साहित्य के माध्यम से और क्या अच्छा किया जा सकता है, इस पर चिंतन मनन एवम विचार विमर्श किया। रात्रि में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न कवियों ने अपनी विधाओं में सृजित बाल रचनाओं की प्रस्तुति दी। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights