बदायूँ। शहर के विजय नगर औऱ मोहल्ला ब्रह्मपुर स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में 78 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विजय नगर में गीता गुप्ता द्वारा तथा ब्राह्मपुर मे दीपिका राज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया । दोनों स्कूलों में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके समा बांध दिया। इसके अलावा बच्चो ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। बच्चे नेहरू,गांधी,सुभाष चन्द्र बोस,चंद्रशेखर आजाद बने। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।