बरेली। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती 16 अगस्त के उपलश्य में लोधी सेना संगठन के तत्त्वाधान में लोधी समाज चेतना यात्रा का संचालन डेलापीर निकट लोधी पार्क में हवन पूजन कर व अवंतीवाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोधी सेना संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक के पी सिंह लोधी पूर्व आई.जी. द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा लोधी समाज बहुल क्षेत्र से होकर कालीबाड़ी पहुंची। मनसुख लोधी के व पार्षद हरी शंकर लोधी द्वारा आयोजित सभा को यात्रा के क्रांतिकारी बकताओ ने समाज को नशा मुक्त व शिक्षा युक्त होने का संदेश दिया।इस दौरान लोधी सेना के राष्ट्रीय संयोजक प्रभात लोधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहर सिंह लोधी,वरिष्ट समाजसेवी राजरानी लोधी, प्रेमपाल लोधी, छेदा लाल लोधी, प्रदेश महासचिव बृजेश लोधी, जिलाध्यक्ष हरीश लोधी, जिला महासचिव गुड्डू वर्मा, मिश्री लाल लोधी, रामवीर लोधी, धर्मवीर लोधी, परमवीर लोधी, लालता प्रसाद लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी मौजूद रहे।