बिल्सी। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए प्राणपण से समर्पित सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने आज 23वां यज्ञ संपन्न किया। आज सबसे पहले उन्होंने यज्ञ तीर्थ गुधनी में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती को मनाते हुए कोरोना मुक्ति यज्ञ किया। उसके पश्चात इंदिरा चौक बदायूँ पूर्व डाक अधीक्षक वीपी सिंह के आवास पर यज्ञ किया। उन्होने कहा कि हमारा हर त्यौहार यज्ञ से ही मनाया जाता है। हमारे सब महान पुरुष यज्ञ करते थे क्योंकि वह जानते थे यज्ञ एक विज्ञान है यज्ञ की अग्नि में जो भी डाला जाता है वह करोड़ों गुना हो करके हमें वापस मिलता है। यदि हम अग्नि में औषधियां या गाय का घी उस में डालेंगे तो हमें सुगंधी आरोग्यता, पौष्टिकता तथा रोगों से मुक्ति मिलेगी। वीपी सिंह ने कहा कि यज्ञ शांति देता है। यज्ञ ही है जो शक्ति, तन मन और धन से संपन्न करता है।