कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया,ध्वजारोहण किया

WhatsApp-Image-2024-08-16-at-6.39.30-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। प्रांतीय आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस ने बूथों पर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर समस्त बूथों पर ध्वजारोहण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बिसौली विधनसभा में जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, बिल्सी विधानसभा में राजवीर यादव, सहसवान विधानसभा में राजवीर, शेखुपुर विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, दातागंज विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान जख्मी, बदायूं विधानसभा में जिला महासचिव इख्लास हुसैन को बूथों के कार्यकर्मों की जानकारी हेतु प्रभारी बनाया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जो लोग कभी अपने नागपुर कार्यालय पर तिरंगा नही फहराते थे वो आज तिरंगा यात्रा का ढोंग रच रहे है उन्होंने कहा कि प्रांतीय आव्हान पर जनपद के समस्त बूथों पर ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष व बूथ एजेंटों के सहयोग से ध्वजारोहण किया गया जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा स्वतंत्रता एक सुरक्षा कवच है, जो संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में समाया हुआ है। हमारे लिए, स्वतंत्रता केवल एक शब्द नहीं है – यह संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में बुना हुआ हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। यह अभिव्यक्ति की शक्ति है, सच बोलने की क्षमता है और सपनों को पूरा करने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा विपक्ष लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन की तरह है। सरकार के असंवैधानिक रवैये को रोकने के साथ-साथ यह जनता के मुद्दों को भी उठाता है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना विविधता में एकता बनाए रखना था।लेकिन कुछ ताकतें जबरन अपने विचार देश पर थोपकर हमारे भाईचारे को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि हम सभी संविधान में अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पाठ के तरीकों और कहीं भी आने-जाने की आजादी के बारे में अलर्ट रहें। इस अवसर पर पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कुछ ताकतें जबरन अपने विचार थोपकर हमारे भाईचारे को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। हमें बलिदान देने के लिए तैयार रहना होगा। चिंता की बात है कि संवैधानिक और ऑटोनॉमस संस्थाओं को सरकार ने कठपुतलियों में बदल दिया है। लोकतंत्र और संविधान 140 करोड़ भारतीयों की सबसे बड़ी ढाल हैं और हम अपनी आखिरी सांस तक उनकी रक्षा करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ परिवार ने अपने फायदे के लिए अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति को बढ़ावा दिया। जिन्होंने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हैं। वे बिना किसी योगदान के शहीदों में गिने जाना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज के शासक विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर सोमेंद्र यादव में समस्त पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं धन्यवाद कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम को बढ़ी उत्साह के साथ बूथों पर ध्वजारोहण किया जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा देश की जनता हर घर नौकरी और हर घर न्याय चाहती है। यह देश आर्थिक असमानता और बेरोजगारी से मुक्ति चाहता है। इन मुद्दों को टाला नहीं जा सकता। इनमें जितनी देर होगी, समस्याएं उतनी ही बढ़ेंगी। मोदी सरकार अपने ग्यारहवें साल में है, लेकिन लोग बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, न्यायपंचायत अध्यक्ष, न्यायपंचायत कमेटी व समस्त जिला पदाधिकारियों का सफल कार्यक्रम का धन्यवाद दिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights