स्वतंत्रता दिवस पर नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट ने किया रक्तदान

WhatsApp-Image-2024-08-15-at-18.58.24-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। गंगा चरण हॉस्पिटल ऑडिटोरियम निकट गांधी उद्यान, रामपुर गार्डन, सिविल एललाइंस, बरेली में नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देश की आज़ादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले व भारतीय सेना को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ, यह शिविर नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट बरेली द्वारा लगाया गया।गंगा चरण हॉस्पिटल ऑडिटोरियम निकट गांधी उद्यान, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस बरेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,इस रक्तदान शिविर में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीम, मुख्य मुख्य अतिथि -माननीय गौरव मित्तल , मैनेजिंग डायरेक्टर ,एरोमेटिक एंड एलाइड केमिकल्स बरेली ने फीता काटने के साथ किया साथ में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा व सबसे बड़ा दान है ,आप का एक रक्तदान किसी तीन जिंदगियों को बचा सकता है, हम सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, लोगो के बीच रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां है उनको दूर करना चाहिए, रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को में शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/सचिव रामाशीष, आशीष यादव ने कहा कि समाज में रक्तदान से बड़ा समाज सेवा का कोई उदाहरण नहीं हो सकता इसमें आप एक साथ तीन लोगों को जीवन दान देने का पुण्य कार्य करते हैं और मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि जब भी मौका मिले जहां पर भी मौका मिले स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करें। संस्था के अध्यक्ष अनूप किशोर शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था हर महीने अब एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का संकल्प लेकर चल रही है और हमारा उद्देश्य कि हमारे बरेली जिले में किसी की मृत्यु ब्लड की कमी से ना हो। संस्था के निदेशक बृजेश तिवारी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्तदान शिविर का आयोजन कर के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है ताकि थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया, सिकल सेल एनीमिया, जैसे मरीजों के लिए ब्लड बैंक में ब्लड एकत्रित होता रहे और जरूरत के समय पर इन सभी मरीजों को रक्त मिल मिलता रहे जिनका जीवन ही रक्त पर निर्भर है।
स्वाति कश्यप , भगवती बिष्ट,निवास यादव, सत्यम श्रोतीय ने रक्तदान करते हुए बताया कि स्वस्थ इंसान को साल में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि हमारे शरीर की जांच निशुल्क होती रहती है साथ ही शरीर में होने वाले कुछ संभावित बीमारियों की संभावनाएं भी कम हो जाती है रक्तदान शिविर में उपस्थित रहे। अमित कौशिक, क्षितिज गेरा, डॉ रविन्द्र, दीप्ति पांडे,आर्यन कालरा, सरब प्रीत, मुस्कान यादव,शीशपाल राजपूत ,शिवम वर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, नितिन गुप्ता,सुमित यादव,मदन लाल आदि सदस्य लोग शामिल रहे और इस रक्तदान शिविर में गंगाशील चेरिटेबल ब्लड बैंक की पूरी टीम का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights