फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

WhatsApp-Image-2024-08-14-at-15.18.46
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज नगर पंचायत की तरफ से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे तिरंगा यात्रा का जोरदार तरीके से आगाज हुआ। तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा का शुभांरभ नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। उसके बाद तिरंगा यात्रा पूरे कस्बे में घूमते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों प्रमुख समाजसेवी चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, (जेई) अबर अभियंता सरोज कुमार, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध बोध सिंह, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन, शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, मोहम्मद सफवान उर्फ रिंकू, मोहम्मद वसीम, जगदीश प्रसाद शर्मा जयप्रकाश, मनोज सैनी, राकेश कुमार आदि नगर पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों के अलावा कस्बे के प्रमुख समाज सेवी और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी बताया कि सरकार और अधिकारियों के आदेश अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज पुरे कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने कस्बे की अधिकतर सभी दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाया और कस्बे के सभी वार्डो में सभासदों द्वारा घर-घर जाकर झंडे वितरण कराए गए। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत का पूरा स्टाफ एवं सफाई नायक और सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights