श्रुति गंगवार बनी अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष

WhatsApp-Image-2024-08-13-at-20.34.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की सुपुत्री श्रुति गंगवार को अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड का अध्यक्ष चुन लिया गया है। बैंक के अध्यक्ष का पद महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार की पत्नी सौभागयवती गंगवार के निधन से रिक्त हुआ था। उनकी बेटी की इस पद पर ताजपोशी की गई है। यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने मीडिया से कहा कि यह बैंक उनकी मां का मिशन का है, इसकी उन्नति के लिए पूरी कर्मठता से काम करेंगी। डीडी पुरम् स्थित बैंक के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्यों एवं बैंक अधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करते हुए श्रुति गंगवार ने कहा कि बैंक की पूर्व अध्यक्ष उनकी माता जी स्व० सौभाग्य गंगवार के कार्यकाल में ही अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० बरेली प्रदेश की अर्बन को-आपरेटिव बैंकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। अब हम बैंक को शिड्यूल बैंक का स्टेटस दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैंक की उन्नति मेरा मिशन है और यहीं मेरी माँ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सियासी विरासत सौंपने की तैयारी झारखंड के राज्यपाल एवं पूर्व मंत्री और बरेली के आठ बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को सियासी विरासत सौंपने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राज्यपाल अपनी बेटी को लेकर हर कहीं लेकर चल रहे हैं। इसके साथ बैंक का अध्यक्ष भी बना दिया गया है। उनके विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। मगर, वह चुनाव किस विधानसभा से लड़ेंगी। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्रम में यह थे मौजूद बैंक के संस्थापक और राज्यपाल झारखण्ड संतोष कुमार गंगवार , उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ओबराय,प्रबंध निदेशक श्रीपाल कश्यप, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गंगवार वीरू, श्रुति गंगवार के पति एवं एसटीपीआई के निदेशक सुबोध सचान, बैंक के संचालक राम औतार खंडेलवाल, डा.प्रमोद कुमार सक्सेना, डा.सुरेश चंद्र रस्तोगी, सागर अग्रवाल, जयेन्द्र पाल सिंह, मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार, मेवा राम गंगवार, शैलेंद्र माहेश्वरी, रामप्यारी गंगवार, बनवारी लाल, श्रीमती खुशबू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी और निदेशक मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights