नागरिक सुरक्षा ने भूकंप, अग्नि, बाढ़, दुर्घटना का दिया प्रशिक्षण

WhatsApp-Image-2024-08-01-at-17.49.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। आपदा अचानक आती है इसलिए इनका प्रबंधन जानना अत्यंत आवश्यक है l आजकल अचानक ही कोई ना कोई आपदा आती नजर आ जाती है इस प्रकार असमय आने वाली आपदाओं से आम नागरिक को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा बरेली के तत्वाधान में चलाए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में पोस्ट चौपाला के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में “आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण का प्रारंभ पोस्ट चोपाला की और से किया गया ताकि इस प्रशिक्षण का लाभ छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवार तथा निकट संबंधियों को भी मिल सके । प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी इस जानकारी को आपस में एक दूसरे को बताएं ताकि सभी लोग जागरूक बने।
सर्वप्रथम आज के प्रशिक्षक सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया का बैच लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सहायक उप नियंत्रक द्वारा बरेली के क्षेत्र में संभावित आपदाओं के विषय में चर्चा की गई तथा छात्राओं व शिक्षिकाओं को नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ,जिसमें आपदा के प्रकार ,आपदा से पूर्व तथा बाद की तैयारी जिसके अंतर्गत भूकंप, अग्नि, बाढ़, दुर्घटना आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ,जिसमें छात्राओं से प्रश्न उत्तर भी किए गएl कई छात्राओं व शिक्षिकाओं ने प्रश्न भी पूछे जिनका समाधान प्रशिक्षक द्वारा किया गया । प्रशिक्षण का आयोजन विद्यालय की प्रवक्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी तथा चौपाला की पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत के द्वारा किया गया , जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य अनु पाराशरी , नागरिक सुरक्षा सिविल लाइंस प्रभाग के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव , नागरिक सुरक्षा कार्यालय सहायक भूपेंद्र, सेक्टर वार्डन अंकित चंद्र का सहयोग रहा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights