अब उसी को दी ऐसी मौत.. देखकर दहल गए लोगों के दिल, मां पर भी किए ताबड़तोड़ वार

Screenshot-2024-07-29-195226
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को भतीजे ने अपनी चाची को घन से कूचकर मार डाला। बचाने आई मां पर भी ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद खुद पर भी वार किए। घटना से आसपास दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम की है। यहां के निवासी टीकाराम, उसकी पत्नी गीता देवी (60), पुत्र टिंकू (32) और चाची महादेवी (40), इसके दो बच्चे एक ही घर में रहते थे। बताया गया कि महादेवी और टिंकू के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों को भी थी। सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर टिंकू और महादेवी के बीच कहासुनी हुई। इस पर टिंकू ने घर में रखे घन (बड़ा हथौड़ा) से चाची महादेवी पर ताबड़तोड़ वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर गई। कुछ ही पल में दम तोड़ दिया। मां गीता देवी ने देखा तो टिंकू को रोकने के लिए भागी। इस पर टिंकू ने मां पर भी उसी घन से वार किए। वह भी घायल होकर वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी वार किए। इससे वह भी घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घर में खून बिखरा पड़ा था। देखकर लोगों के दिल दहल गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights