जम्मू कश्मीर में शहीद सैनिक मोहित राठौर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

WhatsApp-Image-2024-07-28-at-4.53.29-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले के रहने वाले शहीद मोहित कुमार का शव आज सुबह बदायूं पहुँच गया इस दौरान इस्लामनगर वनखंडी मंदिर विसौली से गांव सवानगर तक सैनिक सम्मान यात्रा भी निकाली गयी। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों नें पहुँच कर नम आंखों से मोहित राठौड़ को अंतिम विदाई दी। जिले की बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सवा नगर के रहने वाले मोहित राठौङ किसान नत्थू सिंह के इकलौते बेटे थे उन्होंने 2017 में आर्मी ज्वाइन की थी शहीद मोहित तीन बहनों में अकेले भाई थे औऱ उनकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी औऱ मां क़ा भी देहांत हो चुका है कल परिवार को किसी मित्र के जरिये सूचना मिली की आतंकी हमले में मोहित शहीद हो गये है उसके बाद सेना से बलिदान की खबर आयी ।शहीद के पिता नत्थू सिंह क़ा बुरा हाल है उन्होंने नें कहा की उनका बेटा आज वीरगति को प्राप्त हुआ है । भारतीय सेना ने जम्मू –कश्मीर के कुपवाडा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की वार्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को नाकाम कर दिया। हालाकि इस दौरान हुई मुठभेड में सेना का एक जवान 27 वर्षीय मोहित राठौर निवासी ग्राम सभानगर थाना इस्लामनगर कास्टेविल रंजिमेंट 17 शहीद हो गये। जिनकी वर्तमान में पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले विगत 06 माह से थी । मुठभेड में शहीद जवान मोहित राठौर के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ सेना की टुकडी द्वारा ग्राम सभानगर लाया तथा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारो लोगो की भीड ने शहीद को श्रद्धाजलि दी इस मौके पर सेना के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी जिलाधिकारी निधी श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0बृजेश कुमार सिंह व अन्य आला अधिकारी व जनप्रतिनिधी मौजूद रहे व सभी ने शहीद के परिजनो को सांत्वना दी वीर सपूत को शोक शस्त्र के साथ सलामी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights