वृक्षारोपण की जिम्मेदारी के निर्वहन को सभी संगठनों को आगे आने की जरूरत: ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-07-23-at-17.38.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव पूर्व सांसद अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री अजय राय के निर्देशन एव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एव शहर कांग्रेस कमेटी असरार अहमद के आव्हान पर जिला व शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान चलाया इस अवसर पर शहर के विभिन्न बूथों पर एवं ब्लॉक सालारपुर परिसर में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने वृक्षारोपण किया जिसमें मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप रहे जिसमे कांग्रेस बीएलए समेत जिलाउपाध्यक्ष विरेश तोमर जिला महासचिव इगलास हुसैन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे इस अवसर पर बिसौली विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य रजनी दिवाकर के नेतृत्व में बूथों पर बीएलए वीरसिंह, जयपाल राजेन्द्र के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव रहे बदायूँ विधानसभा के ग्राम निजामपुर पस्तोर में बाबू चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्राम बरौर अमानुल्लाह पर न्यायपंचायत अध्यक्ष होरीलाल मौर्या व बीएलए सुरजीत द्वारा वृक्षारोपण किया गया अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण कर प्रदूषण मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प लेने कि जरूरत है ताकि लोगो को स्वच्छ वातावरण मिल सके तथा कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन तमाम राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों को आगे आने कि जरूरत है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप व शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि प्रदूषण के चलते छोटे छोटे बच्चे सांस के मरीज हो रहे है तथा मौसम में भी विपरीत असर पड़ रहा है इसलिए आज जरूरत है कि हमें और आप को सजग रह कर वृक्षारोपण करके प्रदूषण मुक्त प्रदेश बनाना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights