सदावती बौद्ध बनी जिला अध्यक्ष औऱ सरिता दिनकर ऑडिटर चुनी गई
बदायूँ। भारतीय बौद्ध महासभा की मीटिंग बुद्ध अंबेडकर कल्चर सोसायटी बुद्ध विहार में संपन्न की गई। जिसमें सर्वप्रथम (गुरु पूर्णिमा) आषाढ़ पूर्णिमा की सभी धाम्म बंधुओ ने मंगल कामनाएं और शुभकामनाएं दी उसके उपरांत आज के दिन से ही बरसावास प्रारंभ हो रहा है। उसके संबंध में जो भिक्खु संघ बारसा बस में बुध विहार पर रखेंगे उनकी जीवन निर्वाह के लिए धम्म बंधुओ ने 3 महीने के लिए राशन की व्यवस्था की।

जिला कार्यकारिणी के द्वारा भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश पदाधिकारी राधे श्याम बौद्ध प्रांतीय उपाध्यक्ष साहब सिंह बौद्ध प्रांतीय महामंत्री भारतीय बौद्ध महासभा को जिला कार्यकारणी द्वारा माला पहनकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया इसके उपरांत भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा पूर्व में जो बुद्ध जयंती मनाई गई उसके आय व्यय का लेखा कोषाध्यक्ष मुन्नालाल संत एवं महामंत्री वित्त नीटू सिंह द्वारा बैठक में को सुनाया गया और ऑडिटर मानसिंह गौतम द्वारा बड़ी गहनता से ऑडिट किया गया सर्व समिति सेआय-व्यय का के समर्थन में पूर्ण सहमति की गई

इसके उपरांत आज का महत्वपूर्ण कार्य भारतीय बौद्ध महासभा (महिला प्रकोष्ठ) जनपद बदायूं की कार्यकारिणी का गठन था इस इस गठन के लिए प्रांतीय अध्यक्ष मानसिंह गौतम द्वारा राधेश्याम बौद्ध उपाध्यक्ष एवं साहब सिंह बौद्ध महामंत्री को पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया उक्त चुनाव अधिकारियों द्वारा महासभा के संविधान के अनुसार चुनाव संपन्न कराया जिसमें सर्व समिति से सदावती बौद्ध जिला अध्यक्ष एवं श्रद्धेया सरिता दिनकर को ऑडिटर चुन लिया गया

इसके उपरांत उषा संत बौद्ध को कोषाध्यक्ष सुधा देवी बौद्ध को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज कुमारी बौद्ध, गीता रानी पिप्पल, राम श्री बौद्ध ,कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष पदों पर चुनाव किया गया उक्त पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस कार्यक्रम में सफल संचालन नरेश पाल सिंह जी महामंत्री भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा किया गया अंत में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कर्नल द्वारा सभी का आभार एवं समापन की घोषणा की गई ।













































































