बरेली । चौथे दिन का मैच गज ग्रीन और एनएमसी रेलवे के बीच मैच खेला गया जिसमें एनएमसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके जवाब में गज ग्रीन की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए, जिसमें रोहित चौहान ने 63 रन और पारस कौशिक ने 50 रन बनाए। जिसके जवाब में एनएमसी की टीम ने 18.3 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कैलाश सिंह रहे जिन्होन 46 रन बनाए। आज के मैच के मुख्य अतिथि जरिया कलेक्शन के मालिक जहीर उद्दीन, एसएस गारमेंट्स के मालिक मोहम्मद आसिम, लकी गारमेंट्स के मालिक मोहम्मद लकी, जंगल क्लब के मालिक अमन बजाज, रवि भदोरिया सैयद बाबर, अजीम राजा और मंतेश सर रहे।