महिला ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, वजह जानने में जुटी पुलिस: अब CCTV से होगी मृतिका की पहचान

Screenshot-2024-07-18-192419

 नई दिल्ली। उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर छलांग लगा दी। घायल महिला को पुलिस तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट या फिर कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 45 साल है। जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस स्टेशन के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां से मेट्रो स्टेशन आई थी।