घरेलू कलह में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन
हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी एक युवक ने घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी 19 वर्षीय युवक का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज दिए जाने के बाद युवक की तबीयत में सुधार हुआ।
