पुलिस मुठभेड में अर्जुन उर्फ युवराज सिंह सहित चार को किया गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-07-11-at-16.08.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त अर्जुन उर्फ युवराज सिंह को किया गिरफ्तार पैर में गोली लगने से घायल के कब्जे से तमन्चा व कारतूस बरामद किए है । घटना में शामिल इसके तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार किए है। थाना प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी व उनकी टीम ने अभियुक्त अर्जुन उर्फ युवराज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला अंसारी चौड़ा खड़ंजा फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी को शस्त्र व कारतूस बरामदगी के दौरान अभियुक्त अर्जुन उर्फ युवराज सिंह द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त अर्जुन उर्फ युवराज सिंह के पैर में गोली लगी है। बुधवार को सौरभ गंगवार पुत्र महेन्द्रपाल निवासी मोहल्ला लोधीनगर कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा पर भोजन के लिये बैठे थे कि उसी समय अर्जुन उर्फ युवराज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला अंसारी चौड़ा खंडजा करबा फतेहंगज पश्चिमी बरेली अपने पाँच दोस्तों के साथ स्कार्पियों गाड़ी से कृष्णा ढाबा पर पहुंचे तो खाने को लेकर इनका आपस में विवाद हुआ। अर्जुन सिंह उर्फ युवराज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सौरभ गंगवार पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गये, जिसकी सूचना सौरभ गंगवार ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। इस प्रकरण में वादी की तहरीर पर अर्जुन उर्फ युवराज विनय कश्यप अजय गंगवार रौनक कुमार शिव कुमार दीपक गंगवार के मुकदमा विरूद्ध पंजीकृत किया गया। इस सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार द्वारा पुलिस फोर्स के घटनास्थल आरोपियों की तलाश पर पहुंचे तो पुलिस को देखते ही तमंचा से फायर किया एवं स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर तंमचा लहराते हुए भागे जिनको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कार्पियों चालक द्वारा पुलिस के चीता मोबाइल को भी टक्कर मारने का प्रयास किया गया जो बच गये, फिर इनकों रास्ता बाधित कर रोकने का प्रयास किया लेकिन तमंचा लहराते हुए व गाड़ी में रखे डंडों को लहराते हुए भागने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुनः वापस लौटकर ग्राम कुरतरा होते हुए सतुईया खास की तरफ भागे जिसको पुलिस टीम द्वारा रोक लिया लेकिन अर्जुन सिंह उर्फ युवराज के दो साथी शिव कुमार पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम ठिरिया ठाकुरान थाना सीबीगंज , अजय गंगवार पुत्र किशनलाल गंगवार निवासी ग्राम भोलापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली भागने में सफल रहे। पुलिस ने अर्जुन उर्फ युवराज सिंह सहित चार अभियुक्तों को मय स्कार्पियों गाडी के पकड़ लिया गया। अर्जुन उर्फ युवराज सिंह के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ,एसएसआई पुष्पेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत एसआई रोहित कुमार हेड कांस्टेबल संजीव सिंह हेड कांस्टेबल अनुज कुमार चौधरी कांस्टेवल कपिल कुमार चौधरी कांस्टेवल मोहम्मद इरशाद सरवर कांस्टेवल कौशिन्द्र सिंह गुर्जर शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights