बदायूँ में केंद्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित 118 लेखपालों को सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp-Image-2024-07-10-at-18.33.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में नवचयनित 7720 राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए वहीं बदायूं के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने नव चयनित 118 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 06 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। नौकरी पूरी पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत बिना भेदभाव व बिना सिफारिश के दी गई है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 7720 नव चयनित राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंप जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रदेश में बेरोजगारी दर घटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया है तथा 30 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव जल्द ही धरातल पर उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रदेश के बाहर सम्मान नहीं मिलता था अब जहां एक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उन्हें नौकरी उपलब्ध कराई जा रही है वहीं प्रदेश के बाहर देश में व विदेशों में भी उनका सम्मान बढ़ा है। उन्होंने नव चयनित लेखपालों से कहा कि वह अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वर्ष 1991-92 में कल्याण सिंह की सरकार में समूह ग की एक लाख 72 हजार नियुक्तियां हुई जो की पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई। इसी प्रकार आज जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से उत्तर प्रदेश में सभी नियुक्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव, बिना सिफारिश व बिना रिश्वत के हो रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने सभी नवचयनित लेखपालों को अपनी ओर से बधाई देते हुए पूरी कर्मठता व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना शक्ति के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जब देश के लोग एक कदम आगे बढ़ाते है तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गत दिनों भुवनेश्वर में दिव्यांगजनों के लिए एक भव्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें सहायक उपकरण उन्हें वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कोई भी ऐसा दिव्यांगजन नहीं होना चाहिए जहां उसकी आवश्यकता अनुसार उसे सहायक उपकरण उपलब्ध न कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदायूं में भी एक भव्य दिव्यांग मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उनकी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दो बार के कार्यकाल में भारत देश की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है, उसने देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है अब तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की प्रथम तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। उन्होंने कहा कि पहले छात्रवृत्ति अलग-अलग दी जाती थी अब एक ही समय पर एक ही दिन छात्रवृत्ति देने का कार्य किया जाएगा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो व्यक्ति जिस जिम्मेदारी पर है और वह उसे जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से उसे पर कार्य करता है तो हमारा भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें अभी गत दिनों रूस ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है यह हम सब देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नव चयनित लेखपालों को बिना भेदभाव के निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नौकरी मिली है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने नव चयनित लेखपालों से कहा कि राजस्व विभाग व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़ा है इसलिए वह पूरी ईमानदारी से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक सहित अन्य अधिकारी व नवचयनित लेखपाल मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights