States

बिल्सी में बसंत पंचमी पर निकाली गई शोभायात्रा

नगर के कई स्कूल में भी मनाया गया प‍र्व बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आज शनिवार को यहां नगर में बसंत पंचमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नगर में मां शारदे की एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारी बताते है कि पौष मास की कृष्ण पक्ष एकादशी से नगर में प्रात: काल प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाल कर भक्त प्रभु का गुणगान करते हैं। जिसे 40वें दिन बसंत पंचमी तक निकाली जाती है। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। जिसमें भजन कीर्तन करते भक्त आगे चलते है। साथ ही शोभायात्रा में गणेश जी, हनुमान जी, मां दुर्गा जी, शंकर भगवान, राधा कृष्णा की झांकियों को शामिल किया जाता है। जो नगर के बिजलीघर से प्रारंभ होकर बंबा चौराहा, सोमानी तिराहा, थाना मार्ग, सीताराम मोड़, बालाजी तिराहा, स्टेट बैंक मार्ग होती हुई नव दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रामनिवास भगत जी, हरीशचंद्र, हरिओम राठौर, हरीराम शाक्य,हरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह, पवन कुमार गुप्ता, शि‍वम शर्मा, वागीश शर्मा, श्रीपाल सिंह, करन शर्मा, प्रेमपाल, पप्पू, नरेश पुरी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर सतेती स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल विद्या की देवी मां सरस्वती का स्कूल डायरेक्टर वीपी सिंह पूजन हवन-यज्ञ कराया गया। वहीं भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में भी बंसत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, शशांक सोहन वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार शर्मा आदि ने सरस्वती माता जी का पूजन कर समस्त स्टाफ के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में मनाया सरस्वती का जन्मदिन

उझानी।ए0पी0एस0 इंटरनेषनल स्कूल में वीणादायिनी, ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती का जन्मदिवसः वसंतोत्सव बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। वसंतोत्सव को कला,...

उ० प्र० कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बदायूं।भाजपा जिला कार्यालय पर उ० प्र० कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा और कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक...

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कवियों ने किया काव्य पाठ……

बदायूं।विधि आश्रम शिवपुरम में बंसत पंचमी के शुभ अवसर पर काव्य गोष्ठी और सरस्वती पूजन किया गया |कार्यक्रम में मुख्य...

विज्ञापनों का ब्यौरा तलब किया जाए : प्रेक्षक

बदायूं।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चुनाव व्यय प्रेक्षक संतोष सरन ने प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0 ऋतु पुनिया के साथ बुधवार...

विधायक के समर्थन में घर-घर पहुंचे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप

शेखूपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के साथ कई गांवों में घूमे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप हर गांव में मिल...

डीईओ ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दी चुनाव सम्बंधी महत्पूर्ण जानकारी

बदायूं। डी पॉल स्कूल में पीठासीन अधिकारियों को बीयू, सीयू एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन...

मतदान को पर्व के रूप में मनाएं : डीईओ

बदायूं। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जगत के ग्राम पड़ौआ में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास...

ईवीएम के चेकिंग का डीईओ एवं प्रेक्षक ने लिया जायजा

बदायूं।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम...

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मतदान हेतु अपील

बदायूं।मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शासनादेश के अंतर्गत बदायूँ जिले के मतदाताओं को जागरूक करते हुए देश और राज्यों...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights