बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आज शनिवार को यहां नगर में बसंत पंचमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नगर में मां शारदे की एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारी बताते है कि पौष मास की कृष्ण पक्ष एकादशी से नगर में प्रात: काल प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाल कर भक्त प्रभु का गुणगान करते हैं। जिसे 40वें दिन बसंत पंचमी तक निकाली जाती है। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। जिसमें भजन कीर्तन करते भक्त आगे चलते है। साथ ही शोभायात्रा में गणेश जी, हनुमान जी, मां दुर्गा जी, शंकर भगवान, राधा कृष्णा की झांकियों को शामिल किया जाता है। जो नगर के बिजलीघर से प्रारंभ होकर बंबा चौराहा, सोमानी तिराहा, थाना मार्ग, सीताराम मोड़, बालाजी तिराहा, स्टेट बैंक मार्ग होती हुई नव दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रामनिवास भगत जी, हरीशचंद्र, हरिओम राठौर, हरीराम शाक्य,हरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह, पवन कुमार गुप्ता, शिवम शर्मा, वागीश शर्मा, श्रीपाल सिंह, करन शर्मा, प्रेमपाल, पप्पू, नरेश पुरी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर सतेती स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल विद्या की देवी मां सरस्वती का स्कूल डायरेक्टर वीपी सिंह पूजन हवन-यज्ञ कराया गया। वहीं भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में भी बंसत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, शशांक सोहन वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार शर्मा आदि ने सरस्वती माता जी का पूजन कर समस्त स्टाफ के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।