मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विज्ञापनों का ब्यौरा तलब किया जाए : प्रेक्षक

February 5, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चुनाव व्यय प्रेक्षक संतोष सरन ने प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0 ऋतु पुनिया के साथ बुधवार को सूचना भवन पहुंचकर एमसीएमसी, पिं्रट, इलैक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की संवीक्षा एवं सत्यापन के कार्यां का गहनता से निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों से उनके कार्यां के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
चुनाव प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि समाचार पत्रों, चैनल, न्यूज़ वेबसाइट के ब्यूरोचीफ, संवाददाताओं एवं संचालक से प्रकाशित व प्रसारित किए गए विज्ञापनों के सम्बंध में विवरण प्राप्त किया जाए। पिं्रट, एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों एवं पेड न्यूज पर विशेष नज़र रखी जाए। बिना एम0सी0एम0सी अवलोकन के विज्ञापन छपवाने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के सोशल मीडिया एकाउंट्स गहनता से खंगाले जाएं। विज्ञापन एवं पेड न्यूज प्राप्त होने की दशा में उस पर व्यय का आंकलन कर प्रतिदिन प्रभारी निर्वाचन व्यय लेखा को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए एवं विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों को प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में बिना एमसीएमसी टीम के अवलोकन के प्रकाशित एवं प्रसारित न कराए जाएं। सोशल मीडिया पर समर्थकों की गतिविधियों पर विशेष नज़र रखी जाए। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights