बदायूं।मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शासनादेश के अंतर्गत बदायूँ जिले के मतदाताओं को जागरूक करते हुए देश और राज्यों को स्थिर और मजबूत सरकार बनाने तथा लोकतंत्र को मजबूत करते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से अपना वोट देने की अपील की गई। विद्यार्थियों द्वारा यह अपील उनके भविष्य को भी संरक्षित हाथों में सौंपने एवं देश के जिम्मेदार नागरिक द्वारा उनके कर्तव्य निर्वह्न के लिए की गई। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि गणतंत्र भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा मत बहुत महŸवपूर्ण भूमिका रखता है अतः अपने मत का प्रयोग बहुत ही जिम्मेदारी के साथ करते हुए एक सुसंगठित राष्ट्र की स्थापना में सहयोग करते हुए अपनी भूमिका का निर्वह्न करना है।