डीईओ ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दी चुनाव सम्बंधी महत्पूर्ण जानकारी

IMG_3673
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। डी पॉल स्कूल में पीठासीन अधिकारियों को बीयू, सीयू एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने सहसवान के चुनाव प्रेक्षक मुरलीधर मालिक मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज के साथ यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव मतदान से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वीवीपैट पर गलत वोटर पर्ची प्रदर्शित होने की शिकायत पर फार्म 49 एम पर वोटर से घोषणा पत्र भरवाना होगा। सभी कार्यवाई फार्म 17 सी पर की जाएगी। इसके साथ ही 17 ए फार्म पर वोटर की द्वितीय इंट्री करनी होगी। इसके साथ ही वोटिग से पहले कंट्रोल यूनिट को चेक करना होगा। जिसमें मतदान जीरो प्रदर्शित करें। प्रत्याशी द्वारा नामित एजेंट के सामने मॉक पोल करना होगा। मॉक पोल के दौरान सीयू, बीयू व वीवीपैट में खराबी आने पर जो उपकरण खराब होगा, उसे तत्काल बदला जाएगा। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी लोग पूरी गहनता से ईवीएम व वीवीपैट के बारे में मास्टर ट्रेनर से समझ लें। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो पुनः उसकी जानकारी लें, जिससे बाद में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी जानकारी ली कि यहां किस किस विधानसभा में डाक मतपत्र के द्वारा कितने वोट डाले जा चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights