भाजपाईयों ने लाभार्थियों को बांटे एलईडी बल्ब
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी और नगला डल्लू में आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उघैती क्षेत्र के मंडलीय अध्यक्ष महेश शर्मा एवं शक्ति केंद्र संयोजक राजेश कुमार कश्यप, ठाकुर योगेंद्र सिंह, प्रेमपाल मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के आवास जाकर एलईडी बल्ब का वितरण किया। उन्होने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति एवं धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है। पार्टी द्वारा दिए गया सबका साथ-सबका विकास पर पार्टी पूरी तरह से खरी उतर रही है। इसलिए पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी की सरकार द्वारा जिन लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है। आज उनके घर-घर जाकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, गगन राठी, प्रमोद तोमर, धानी सिंह, मुकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, तेज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। https://youtu.be/x33DvDUS6fU https://youtu.be/fPFdoMSCx4g
