बिल्सी । तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में स्थित मां खेड़े वाली देवी मां के मंदिर पर लगने वाले मेले का बीती गुरुवार की रात उद्घाटन मेला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारे दिलों में बसी नफरत को भुला देता हैं। इससे लोगों में एक-दूसरे के प्रति भाईचारा बढ़ता है। इसलिए समाज के लोगों को चाहिए कि वह इस तरह के आयोजन अवश्य करते रहें। उन्होंने कहा कि मेले से हमारी संस्कृति एवं सभ्यता का भी लोगों को ज्ञान मिलता है। यह मेला विगत 29 वर्षो से समाज के सहयोग से निरंतर चलता आ रहा है। आयोजकों का मानना है कि मेले में जो भी भक्त आकर पूजा करता है। देवी मां उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है। इस मौके पर प्रबंधक हेमेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, सोनी सिंह, ब्रजमोहन सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, बलवीर शर्मा, संजीव सिंह, प्रशांत शर्मा, गोपाल शर्मा, अखिलेश सिंह, रामचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।