sharad kumar

व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठें दिन गंजडुंडवारा से पधारी कथावाचक ममता शाक्य ने श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। भागवत कथा में ममता शाक्य ने कहा कि कृष्ण हिंदू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 12 अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेते ही कर्म का चयन किया। नन्हें कृष्ण द्वारा जन्म के छठे दिन ही शकटासुर का वध कर दिया, सातवें दिन पूतना को मौत की नींद सुला दिया। तीन महीने के थे तो कान्हा ने व्योमासुर को मार गिराया। प्रभु ने बाल्यकाल में ही कालिया वध किया और सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को उठा कर इंद्र के अभिमान को चूर-चूर किया। गोकुल में गोचरण किया तथा गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया। प्रत्येक व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में अग्रसर रहना चाहिए। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार, नेम कुमार, मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रही। इधर क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में आज बुधवार को शुरु हुई भागवत कथा के पहले दिन यहां महिलाओं ने गांव में पीत वस्त्र धारण कलश यात्रा निकाली। जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। 

समस्त तैयारियों को समय से किए जाएं पूर्ण : प्रेक्षक

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निर्भीक निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए प्रेक्षकगणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन...

पहले यूपी में थे बाहुबली, अब हैं बजरंगबलीः अमित शाह

इस्लामनगर । सहसवान विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कस्बा इस्लामनगर के केवीएम इण्टर कॉलेज...

गृह मंत्री अमित शाह ने मांगे घर- घर वोट

बदायूं। शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का...

प्रत्याशी धर्मन्द्र शाक्य ने ग्रामीण अंचल का दौरा कर किया जनसम्पर्क

बदायूं। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास पर मौजूद समर्थकों के साथ क्षेत्रीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।...

बदायूँ क्लब में छात्राओं ने गीतों एवं छंदों के जरिए मतदान की अलख जगाई , तीसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान

छात्राओं ने आसपास व परिवार के मतदाताओं को जागरूक करने का किया संकल्प। बदायूं। बुधवार को बदायूँ क्लब बदायूँ में...

प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य ने मोदी की वर्चुअल रैली सुनी और किया डोर टू डोर जनसंपर्क

बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास से समर्थको के साथ ब्लॉक कादरचौक समेत कई...

मोदी की वर्जुअल रैली को जिले भर में सुना गया

बदायूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था वर्जुअल रैली का भाजपा ने जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में लाइव...

व्यय प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बदायूं।भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामित व्यय प्रेक्षक संतोष सरन ने एडीएम ऋतु पुनिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी...

जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी(कार्मिक)बदायूँ ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन में लगाए...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights