बरेली। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़े पर प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चल रहा है, इसी क्रम में महिलासभा की पूर्व जिला महासचिव सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने नीम, पीपल व बरगद के पौधे लगाकर अखिलेश यादव का जन्मोत्सव पीडीए पेड़ लगाकर मनाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचने के लिए पौधारोपण ज़रूरी है। पेड़ों की कमी से पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी होने लगी है, पौधे लगाने की ज़िम्मेदारी हर व्यक्ति की है। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि, वास्तव में आज लगाए गए पौधे पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु हर दिन हमको देंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौक़े पर उन्होंने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।