बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी ने नगर सब्जी मंडी में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित कर महामारी के प्रति जागरूक किया। वह क्षेत्र की जनता से कोरोना संक्रमण को देख लगातार लोगों से घरों में रहने को अपील कर रहे है। साथ ही मास्क लगाने को भी अपील की जा रही है। इसी के साथ आज कोतवाल ने नगर की सब्जी मंडी में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क दिए और महामारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और बगैर काम के घूमता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि हम सब कोरोना को जागरुक होकर ही हरा सकते है।