बरेली। बिहारीपुर खत्रीयान, दरगइया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर पर 32वां श्री गणेश महोत्सव इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा। सोमवार को श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा जिला पंचायत से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल एवं प्रशांत पटेल ने भगवान श्री गणेश जी की आरती उतारकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया।शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई बिहारीपुर ढाल, दरगइया गली पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं जलपान कर गणपति महाराज का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद पंडाल में सात फीट ऊंची भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन पं. निरंजन तिवारी ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।इसके अलावा भक्तों को 21 छोटी गणेश प्रतिमाएं भी वितरित की गईं। श्रद्धालु इन प्रतिमाओं को अपने-अपने घरों में स्थापित कर 12 दिनों तक भगवान गणपति की सेवा एवं पूजा-अर्चना करेंगे।शोभायात्रा में विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, मुनीश कुमार, मनोज कक्कड़, संजय मेहरोत्रा, उपेंद्र जैन, नवीन सूरी, लवलीन कपूर, सुमित मेहरोत्रा, विपिन पाल सिंह, रविंदर यादव, शुभम कुर्मी, किरण कटारिया, मुनीष शर्मा, भावना मेहरोत्रा, पारस रस्तोगी, अभय रस्तोगी, शिवा कक्कड़, शोभना अरोड़ा, इंद्रदेव त्रिवेदी, कमल टंडन, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राम गोपाल खट्टर, प्रदीप कुमार, सचिन मेहरा, कामिनी रस्तोगी, सुषमा मिश्रा, सिद्धांत अरोड़ा, मोनिका मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।