एसएसपी ने उझानी थाने में नवनिर्मित बने महिला हेल्प डेस्क कक्ष का किया उदघाटन

Screenshot-2024-06-12-202301
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । बुधवार को बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंब हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत उझानी पर नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उझानी सीओ शक्ति सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज तथा उझानी कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने महिलाओं से संबंधित आने वाले शिकायतों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। वहीं उझानी थाने में तैनात हेड मुहर्रिर से दरोगा बने अनुज कुमार के काँधे पर दो स्टार लगाए । वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने उपनिरीशक नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह के पदोन्नति होने पर कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पदोन्नति प्राप्त करने पर पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वाह जनता की सेवा व अच्छी छवि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, डॉ नईमुद्दीन, रानी सिंह पुंडीर, रामादेवी, किरन शर्मा, पूनम शर्मा समेत गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights